जौनपुर, अक्टूबर 27 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में कभी पंचायत भवन के पास तो कभी गांव के बाहर कचरे का ढेर जमा रहता है। इससे गांव के लोग दुर्गंध सहते सहते बीमार पड़ने लगते हैं। गांव में एकमात्र सफाई कर्मचारी तैनात होने के कारण उसके बस का नहीं होता कि उसे साफ कर सके। ऐसे में मुख्य विकास अधिकारी ने एक अभिनव पहल की है। ग्रामीण सफाई की कमान अब क्लीनलेस टास्क फोर्स यानी सीटीएफ को दी गई है। 50 सदस्यों वाली यह टीम प्रत्येक ब्लाक में बनायी गई है। पंचायती राज विभाग से जुड़े अधिकारियों की मानें तो पिछले कई दिनों से ऐसी शिकायतें आ रही थीं कि गांवों में जहां ज्यादा कचरा है वह हटाया नहीं जाता। सफाई कर्मियों से बात करने पर उनके द्वारा कहा जाता था कि अकेले उतरा कचरा हटा पाना संभव नहीं है। ऐसे में मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादु...