Jaunpur News: सीएमओ ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण
जौनपुर, अगस्त 8 -- Jaunpur News: शाहगंज। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगा प्रसाद गौतम ने शुक्रवार की रात करीब नौ बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। करीब एक घंटे तक चले निरीक्षण में उन्होंने अस्पताल की विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सभी विभागों में अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित मिले। सीएमओ ने जेएसवाई वार्ड, सर्जिकल वार्ड, इमरजेंसी, लेबर रूम, टीकाकरण कक्ष, प्रयोगशाला और बीएसयू का निरीक्षण किया। मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं और उपचार की जानकारी ली। चिकित्सालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था देखी। नव निर्मित रैन शेड देखकर उन्होंने प्रसन्नता जताई। सीएमओ ने प्रसूताओं से इलाज, दवा और भुगतान के संबंध में भी बातचीत की। यह भी पढ़ें- कार्य में लापरवाही बरती तो रोका जाएगा वेतन : सीएमओ कहा कि मरीजों को बेह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.