जौनपुर, सितम्बर 11 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अड़ियार कठवतीया और सुरेरी का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचसी रामपुर में चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले। वहीं दोनों पीएचसी में सभी कर्मचारी मौजूद मिले। सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधाएं देने के निर्देश दिए। सीएचसी रामपुर में बीसीपीएम, लैब टेक्नीशियन, एआरओ और डॉ. राहुल गुप्ता ड्यूटी पर नहीं मिले। सीएमओ ने अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। अस्पताल में सफाई व्यवस्था ठीक मिली। सभी जरूरी दवाएं भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध थीं। प्रसव कक्ष में भारती नाम की प्रसूता भर्ती मिलीं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया था। सीएमओ ने संबंधित कर्म...