Jaunpur News: सीएचसी परिसर में मेडिकल कचरा फेंकने का वीडियो वायरल
जौनपुर, जुलाई 5 -- Jaunpur News: नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नौपेड़वा में अस्पताल परिसर में इस्तेमाल की गई मेडिकल सिरिंज, इंजेक्शन की सूइयां और अन्य जैव-चिकित्सा कचरा खुले में फेंके जाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि 'हिन्दुस्तान' नहीं करता। वायरल वीडियो में इससे संक्रमण फैलने की आशंका जताई जा रही है। वायरल वीडियो के अनुसार, मौके पर बड़ी संख्या में इस्तेमाल की गई सिरिंज, दवाओं के खाली डिब्बे और प्लास्टिक अपशिष्ट बिखरे मिले। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बायोमेडिकल कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण नहीं किया जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार संक्रमित सूइयों के संपर्क में आने से एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी समेत कई गंभीर संक्रमण फैलने का खतरा रहता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.