जौनपुर, सितम्बर 9 -- Jaunpur News: बरसठी। क्षेत्र के बेलौनाकला गांव निवासी सात वर्षीय सिया गोविंद दुबे ने कूडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक जीते। गुजरात में आयोजित स्टेट लेवल और ओपन कूडो टूर्नामेंट में सिया ने दोनों प्रतियोगिताओं में रजत पदक हासिल किया। सिया गुजरात के सरस्वती इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा एक की छात्रा है। कम उम्र में ही कूडो में रुचि और नियमित अभ्यास के चलते उसने यह उपलब्धि हासिल की। बेटी की सफलता पर पिता गोविंद दुबे और परिजनों ने खुशी जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...