जौनपुर, अगस्त 12 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गौराबादशाहपुर कस्बा में आत्मप्रकाश जनकल्याण सत्संग समिति के तत्वावधान में शिवमंदिर गौरा के पास चल रहे आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सत्संग समारोह में मंगलवार की रात आत्मानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि भागवत कथा सुनने मात्र से कल्याण हो जाता है। उन्होंने कहा कि सास-ससुर और माता-पिता को पीड़ा देना, उन्हें अपमानित करना, ताना मरना, पड़ोसियों को भी पीड़ा देना सबसे बड़ा पाप है। वहीं जो सास अपने बहू को सताती रहती है। उसे पीड़ा देती है। यह भी पाप है। एक दूसरे का सम्मान करो। तभी जीवन खुशहाल रहेगा। कथा सुनने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: झूठे बोल और धोखा देकर व्यापार करना पाप: आत्मानंद कथा से पूर्व भक्तों ने कथा वाचक आत्मानंद सरस्वती महाराज का माल्यार्पण कर स्वागत...