Jaunpur News: सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
जौनपुर, अगस्त 25 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। सावन के अंतिम सोमवार को क्षेत्र के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लाखों शिवभक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव का जलार्चन और दुग्धाभिषेक किया। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से शिवालय परिसर गूंज उठे। भोर से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार लग गई। हाथों में जल, दूध, दही, बेलपत्र, धतूरा, समी के पत्ते, फूल-माला, घी और अगरबत्ती लिए भक्त अपनी बारी का इंतजार करते रहे। शम्भूगंज स्थित साईंनाथ मंदिर के कपाट सुबह चार बजे खुलते ही ग्रामीण क्षेत्रों से शिवभक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालु पैदल, बाइक और कार से मंदिर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Munger News: अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह दस बजे तक मंदिर परिसर में करीब 20 हजार से अधिक श्रद्धालु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.