Jaunpur News: सामान उधार न देने पर दुकानदार की सरिया से पिटाई
जौनपुर, अक्टूबर 7 -- Jaunpur News: मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के नंदलाल पूरा मोहल्ले में दुकानदार द्वारा उधार सामान नहीं देने पर दो लोगों ने सरिया से पिटाई कर दिया। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के वडौर गांव निवासी विश्वनाथ यादव नगर के नंदलाल के पूरा मोहल्ले में चाय पान की दुकान चलाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि सात सितंबर की रात दुकान पर बैठे थे। तभी उसी मोहल्ले के अमरनाथ गौतम और राजू उनकी दुकान पर आए और उधार सामान मांगने लगे। सामान न देने पर अभद्रता करते हुए बगल में रखी सरिया से पिटाई करने लगे। किसी तरह से बीच बचाव कर मौजूद लोगों ने बचाया। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया तहरीर मिलने के बाद दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.