Jaunpur News: सात साल बाद भी शुद्ध पेयजल को तरस रहे लोग
जौनपुर, अक्टूबर 4 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत का दर्जा मिले करीब सात साल बीतने को हैं, लेकिन गौराबादशाहपुर के लोगों को अब तक शुद्ध पेयजल का इंतजार है। नगर में पेयजलापूर्ति के लिए शुरू की गई योजना का काम सुस्त रफ्तार से चल रहा है। फरवरी 2025 में भूमिपूजन के बाद शुरू हुआ टंकियों का निर्माण डेढ़ साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है। ऐसे में दिसंबर तक पेयजलापूर्ति शुरू होने के जलनिगम के दावे पर भी सवाल उठ रहे हैं। नगर पंचायत क्षेत्र में तीन स्थानों पर पेयजल टंकियों का निर्माण कराया जा रहा है। नयनसंड में 1300 किलोलीटर, चोरसंड दलित बस्ती में 600 किलोलीटर और इकरामगंज में 900 किलोलीटर क्षमता की टंकी बनाई जा रही है। तीनों का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है। इसके साथ ही नगर पंचायत के सभी 15 वार्डों में पाइपलाइन बिछ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.