Jaunpur News: सात वारंटी गिरफ्तार
जौनपुर, अगस्त 31 -- Jaunpur News: बरसठी। बरसठी थाना की पुलिस ने रविवार को सात वारंटियों को गिरफ्तार किया। सभी को उनके घर पर दबिश देकर पकड़ा और चालान कर न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अनिल कुमार वर्मा, हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव, धर्मेंद्र पासवान, संदीप कुमार गौड़, सिद्धार्थ मिश्र, महिला कांस्टेबल पूजा चौहान और किरण की टीम ने गहली गांव में दबिश दी। पुलिस के अनुसार एसडीएम न्यायालय से 12 अगस्त को सातों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। वारंट के अनुपालन में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में गहली निवासी बसंतलाल सरोज, नंदलाल सरोज, संतलाल सरोज, सोना देवी, बेबी देवी, शिवदेवी और शूदेवी शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.