Jaunpur News: साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए चार लाख 66 हजार
जौनपुर, अक्टूबर 25 -- Jaunpur News: मड़ियाहूं। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के रामपुर नद्दी गांव निवासी एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया। जालसाजों ने मोबाइल पर भेजे गए लिंक के जरिए उसके बैंक खाते से 4.66 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई करने और रकम वापस दिलाने की मांग की है। रामपुर नद्दी निवासी धनंजय कुमार सिंह के अनुसार उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजा गया था। इसके जरिए हुई साइबर धोखाधड़ी में खाते से कुल 4 लाख 66 हजार रुपये निकल गए। पीड़ित के मुताबिक 18 अक्तूबर की रात 8:24 बजे से 8:53 बजे के बीच छह अलग-अलग लेनदेन में रकम निकाली गई। पीड़ित का खाता यूपी ग्रामीण बैंक की शीतलगंज शाखा में है। उन्होंने घटना की शिकायत साइबर थाने में भी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.