Jaunpur News: साइबर ठगी के पीड़ित को वापस मिले 49.9 हजार
जौनपुर, अगस्त 15 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर। साइबर ठगी के मामले में गौराबादशाहपुर थाने की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 49 हजार 999 रुपये वापस करा दिए। निशान गांव निवासी जितेंद्र पुत्र बहादुर ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि साइबर ठगी के जरिए उसके खाते से 49 हजार 999 रुपये निकाल लिए गए हैं। शिकायत मिलते ही साइबर हेल्प डेस्क टीम ने साइबर सेल के सहयोग से कार्रवाई शुरू की। प्रयास के बाद ठगी गई पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। रकम वापस मिलने पर जितेंद्र ने पुलिस टीम का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.