जौनपुर, अक्टूबर 1 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के कोदहू गांव में सांड़ के हमले में घायल एक वृद्ध की गुरुवार भोर में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उन्हें निजी चिकित्सालय में भर्ती कराए थे, जहां उपचार के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई। गांव निवासी 70 वर्षीय शिव प्रसाद उर्फ कल्लू सरोज सोमवार को घर के पास खड़े थे। इसी दौरान तीन सांड़ वहां से गुजर रहे थे। शिव प्रसाद ने उन्हें लाठी से भगाने का प्रयास किया। इसी दौरान एक सांड़ ने सींग से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक सांड़ वहां से भाग गया। परिजनों ने घायल शिव प्रसाद को तत्काल निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां उनका उपचार चल रहा था। गुरुवार भोर में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्त...