जौनपुर, सितम्बर 2 -- Jaunpur News: सिंगरामऊ (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बहरीपुर बाजार में मंगलवार की शाम सर्पदंश से एक किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाजार निवासी राजेश कुमार का 12 वर्षीय पुत्र रितेश घर में ही कुछ सामान लेने गया था वहीं सर्प ने काट लिया जानकारी होते ही परिजन आनन फानन में किसी झाड़ फूंक वाले के यहां ले गए लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। वहां से शहर स्थित एक निजी अस्पताल में ले जा रहे थे कि रास्ते में किशोर की मौत हो गई।मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृत किशोर दो भाई दो बहनों में सबसे बड़ा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...