जौनपुर, जुलाई 23 -- Jaunpur News: खेतासराय (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सफीपुर गांव निवासी एक सेवानिवृत्त होमगार्ड की गुरुवार को सर्पदंश से मौत हो गई। परिजनों की इच्छा पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।गांव निवासी 64 वर्षीय फूलचंद यादव चार वर्ष पहले होमगार्ड पद से रिटायर हुए थे। सुबह घर से बाहर निकलते समय कमरे में खूंटी पर टंगा शर्ट पहनने के लिए उतार रहे थे। इसी समय बाक्स के नीचे छिपे सर्प ने उन्हें डंस लिया। घर से बाहर निकलते समय उन्हें चक्कर आने लगा तो परिजनों को बताया। परिजन उपचार के लिए शाहगंज स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। डाक्टर के न मिलने पर जौनपुर एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने फूलचंद को मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...