जौनपुर, जुलाई 21 -- Jaunpur News: जफराबाद। क्षेत्र के हौज मुरारपुर गांव में सर्पदंश से 34 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मध्यप्रदेश के रीवा निवासी 34 वर्षीय दीप नारायण चौहान अपनी ससुराल हौज मुरारपुर गांव में रह रहे थे। रविवार रात वह घर में सो रहे थे। इसी दौरान उन्हें सर्प ने डस लिया। कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। साथ ही झाड़-फूंक भी कराई, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: पिहानी में सर्पदंश से ग्रामीण की मौत यह भी पढ़ें- Ghumla News: सर्पदंश से 10 वर्षीय बच्ची की मौत यह भी पढ़ें- Mirzapur News: सर्पदंश से विवाहिता और अधेड़ की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...