Jaunpur News: सर्पदंश से महिला की हालत गंभीर
जौनपुर, अगस्त 28 -- Jaunpur News: मछलीशहर। क्षेत्र के लासा गांव में बुधवार देर शाम खेत में काम कर रही 20 वर्षीय पूनम पत्नी नंदू कन्नौजिया को सर्प ने डस लिया। चुभन महसूस होने के बावजूद वह काम पूरा कर घर चली आई। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और वह अचेत हो गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए एंटी स्नेक वेनम की 10 वायल दीं। सुधार नहीं होने पर देर रात महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसका उपचार चल रहा है और हालत गंभीर बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: सर्पदंश से महिला अचेत, हालत गंभीर यह भी पढ़ें- Amroha News: चारा काट रही महिला को सांप ने डसा, रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.