Jaunpur News: सर्पदंश से महिला अचेत, हालत गंभीर
जौनपुर, अगस्त 27 -- Jaunpur News: मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। सर्पदंश से एक महिला अचेत हो गई। महिला का ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।विकासखंड के लासा गाँव निवासी 20 वर्षीय पूनम पत्नी नंदू कन्नौजिया बुधवार देर सायं खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान सर्प ने महिला को डस लिया। किंतु कुछ चुभने का अहसास होने के बावजूद कार्य निपटाकर महिला घर चली आई। घर पर कुछ समय बीतने के बाद वह अचेत होने लगी। परिजन महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहाँ चिकित्सक द्वारा महिला की हालत गंभीर देख एंटी एनम इंजेक्शन दिया किंतु देर रात तक महिला की हालत में सुधार न देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहाँ अभी भी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.