Jaunpur News: सर्पदंश पीड़ित युवक की इलाज के दौरान टूटी सांस
जौनपुर, अगस्त 29 -- Jaunpur News: बरसठी। थाना क्षेत्र के चतुर्भुजपुर गांव में सर्पदंश पीड़ित 21 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक नौ दिनों तक आईसीयू में जिंदगी और मौत से जूझता रहा। गुरुवार को उसने जिंदगी से लड़ते हुए हार कर दम तोड़ दिया। चतुर्भुजपुर गांव निवासी सूरज पटेल पुत्र विनय पटेल 19 अगस्त की सुबह करीब छह बजे शौच के लिए जा रहा था। इसी दौरान सांप ने उसके पैर में डस लिया। जानकारी होने पर परिजन उसे तत्काल भदोही स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार शुरू किया गया। हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू में भर्ती किया गया था। यह भी पढ़ें- सर्पदंश से महिला सहित दो की मौत सूरज दो भाइयों में बड़ा था। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि शव शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.