Jaunpur News: सरिया चोरी का प्रयास, एक आरोपी गिरफ्तार
जौनपुर, अक्टूबर 3 -- Jaunpur News: शाहगंज। एराकियाना पेट्रोल पंप के समीप एक दुकान से सरिया चोरी के मामले में दो नामजद समेत तीन अज्ञात के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में वांछित एक आरोपी नौशाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। मोहल्ला एराकियाना निवासी अबूजफर पुत्र एजाज अहमद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दिया कि मंगलवार की देर रात करीब एक बजे नौशाद अपने साथी अयाज और तीन अज्ञात लोगों के साथ पिकअप लेकर उनकी दुकान पर आया। डुप्लीकेट चाबी से शटर व मेन गेट का ताला खोलकर सीसीटीवी का केबल काट दिया। दुकान में रखा दस बंडल सरिया पिकअप पर लाद लिया। शटर खुलने की आवाज पर दुकान मालिक ने ललकारा तो आरोपी गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए सरिया छोड़कर भाग गए। इस संबंध में पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.