जौनपुर, जुलाई 22 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सरस्वती शिशु मंदिर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता की निर्णायक सीमा सिंह चौहान एवं चंद्रा गुप्ता रहीं। चयनित बच्चों में शिशु वर्ग की वामिका मिश्रा, अक्षिता सिंह प्रथम, प्रिंसी गुप्ता द्वितीय, आस्था साहू और अनामिका गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। बाल वर्ग की गौरी जायसवाल, रिया यादव प्रथम रहीं। श्रेया सिंह, ज्योति प्रजापति व अर्जुन द्वितीय। श्रेयांशी मोदनवाल, तेजल सिंह व अगस्त्या गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। किशोर और तरुण वर्ग में सृष्टि सिंह प्रथम, ओम गुप्ता और पल्लवी सिंह द्वितीय, हिमांशी पाल और अंश मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Deogarh News: जिला स्तरीय योगा चैंप...