जौनपुर, जुलाई 13 -- Jaunpur News: मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। मड़ियाहूं-मछलीशहर मार्ग स्थित परसथ गांव की आरबीएस मिल कंपनी में शनिवार रात अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से लाखों रुपये मूल्य का सरसों का तेल, मशीनें, उपकरण और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की पांच दमकल गाड़ियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कंपनी के संचालक विनोद सेठ ने बताया कि वह शनिवार रात करीब 8:30 बजे तक फैक्ट्री में मौजूद थे। इसके बाद मड़ियाहूं कस्बा स्थित अपने आवास पर चले गए। रात करीब 10 बजे उन्हें फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: राइस मिल के गोदाम में लगी आग, 25 लाख रुपये का धान राख सूचना मिलते ही उन्होंने दमकल विभाग को जानकारी दी और स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया क...