जौनपुर, अगस्त 12 -- Jaunpur News: खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। बदलापुर विकास खंड के ग्राम पंचायत सुतौली में लाखों रुपये के सरकारी धन के गोलमाल के आरोपों की अब तीसरी बार स्थलीय एवं अभिलेखीय जांच होगी। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता की टीम 13 अगस्त को गांव पहुंचकर विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन करेगे। साथ ही संबंधित अभिलेखों की भी जांच की जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि शिकायतकर्ता कृष्ण तिवारी, दीपक तिवारी और देवेंद्र तिवारी, निवासी ग्राम पंचायत सुतौली की शिकायत पर जांच के लिए अधिकारियों को नामित किया गया है। गुरुवार को सुबह समस्त अभिलेखों के साथ ग्राम पंचायत में उपस्थित होकर स्थलीय एवं अभिलेखीय जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्त...