जौनपुर, अक्टूबर 31 -- Jaunpur News: खुटहन (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। गांवों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित कर रही है, लेकिन खुटहन ब्लाक में समूहों से जुड़ी महिलाओं को चार साल से ढुलाई का पारिश्रमिक नहीं मिला है। दीपावली का त्योहार नजदीक है और भुगतान नहीं होने से महिलाओं के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। समूह की महिलाओं का कहना है कि वे अपने खर्च पर गांवों के आंगनबाड़ी केंद्रों तक हर महीने ड्राई राशन पहुंचाती रहीं। इसके बावजूद राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की ओर से वर्ष 2022 से अब तक ढुलाई का भुगतान नहीं किया गया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: मानदेय के लिए महिला कर्मी लगा रही विभाग का चक्कर एक गांव में राशन पहुंचाने के एवज में करीब 2500 से 3000 रुपये तक पारिश्रमिक बनता है। इस ह...