Jaunpur News: समितियों पर डीएपी की किल्लत, खेती हो रही प्रभावित
जौनपुर, अक्टूबर 24 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। रबी की बुआई के बीच सहकारी समितियों पर डीएपी खाद की किल्लत किसानों के लिए परेशानी बन सकती है। महराजगंज, गौराबादशाहपुर और खेतासराय क्षेत्र की कई समितियों पर खाद की खेप नहीं पहुंची तो कहीं सीमित मात्रा में पहुंची खाद दूसरे ही दिन खत्म हो गई। जरूरत के मुकाबले कम आपूर्ति से किसान समितियों के चक्कर काट रहे हैं। किसानों का आरोप है कि कुछ जगह सरकारी दर से अधिक कीमत पर खाद बेची जा रही है। डीएपी की समय से उपलब्धता नहीं हुई तो आलू, सरसों, मटर और गेहूं की बुआई प्रभावित होने की बात सामन आ रही हैं। 'हिन्दुस्तान' ने शुक्रवार को पड़ताल किया तो किसानों से जुड़ी खाद एवं बीज की समस्याएं सामने आई। हिसं. महराजगंज: विकास खंड के पूरालाल स्थित आशा मधुपुर साधन सहकारी समिति परि खाद की किल्लत है। ग्रामीण हर्षवर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.