जौनपुर, सितम्बर 19 -- Jaunpur News: जौनपुर। सपा के वरिष्ठ नेता रहे शिवदयाल चौरसिया की पुण्यतिथि शुक्रवार को पार्टी के जिला कार्यालय सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज में सादगीपूर्ण ढंग से मनाई गई। अध्यक्षता वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्यामबहादुर पाल ने की। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्व.शिवदयाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद किया। कार्यक्रम अध्यक्ष ने कहा कि शिवदयाल चौरसिया ने समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने और समाज के वंचित एवं पिछड़े वर्गों की आवाज़ को बुलंद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचार और संघर्ष समाजवादियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। यह भी पढ़ें- पूर्व राज्यसभा सदस्य को पुण्यतिथि पर याद किया कार्यक्रम में म...