Jaunpur News: समस्याओं को लेकर छात्रों ने पीयू में किया धरना प्रदर्शन
जौनपुर, अगस्त 19 -- Jaunpur News: जौनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में छात्रों की समस्याओं को लेकर चल रही आवाज मंगलवार को उस समय आंदोलन में बदल गई, जब विज्ञान संकाय के छात्रों ने संकायाध्यक्ष पर छात्रों के साथ कथित तौर पर धमकी भरे रवैये का आरोप लगाया। छात्रों का कहना है कि जब वे अपनी मूलभूत समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने आवाज उठाते हैं, समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जाता है। मंगलवार को छात्र नेता उद्देश्य सिंह के नेतृत्व में विज्ञान संकाय में छात्रों की समस्याओं को लेकर संवाद किया जा रहा था। इसी दौरान संकायाध्यक्ष प्रो. प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचने पर छात्रों और उनके बीच तीखी बहस की स्थिति बन गई। छात्रों का आरोप है कि विज्ञान संकाय में लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। स्नातक एवं प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.