जौनपुर, सितम्बर 7 -- Jaunpur News: बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र से होकर गुजरने वाली पीली नदी का जलस्तर एक सप्ताह बाद भी कम नहीं हुआ है। कस्तूरीपुर-दुगौली कला के बीच बना रपटा पुल अब भी पूरी तरह पानी में डूबा हुआ है। इसके चलते दर्जनों गांवों के ग्रामीणों का तहसील मुख्यालय से सीधा संपर्क टूट गया है। लोगों को अब तहसील मुख्यालय आने-जाने के लिए बटाऊबीर और शाहपुर के रास्ते लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। एक सप्ताह पूर्व हुई तेज बारिश के बाद पीली नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया था। इसके बाद रपटा पुल के ऊपर से पानी बहने लगा। पानी का बहाव तेज होने के बावजूद ग्रामीण पुल से होकर आवागमन कर रहे थे। यह भी पढ़ें- Banka News: तेज बारिश से खैरा-मिर्जापुर का बहा डायवर्सन, कई गांवों का यातायात प्रभावित इसकी जानकारी होने पर तहसीलदार योगेंद्र कुमार पांडेय ने ...