Jaunpur News: सपा ने की पीडीए जन पंचायत
जौनपुर, अगस्त 25 -- Jaunpur News: डोभी। क्षेत्र के कछवन ग्रामसभा में सोमवार को ग्राम प्रधान विजय राजभर के आवास पर समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जन पंचायत आयोजित की गई। मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय सचिव रामदुलार राजभर रहे। विशिष्ट अतिथि केराकत विधायक तूफानी सरोज मौजूद रहे। संचालन केराकत विधानसभा क्षेत्र के सपा अध्यक्ष नीरज यादव पहलवान ने किया। पंचायत में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और समाज के सभी वर्गों को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया। इस दौरान ब्लॉक प्रभारी सुभाष यादव, सेक्टर प्रभारी इजाद अहमद समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Hardoi News: कोटरा में पीडीए जन पंचायत चौपाल, 27 में सपा सरकार बनाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.