जौनपुर, नवम्बर 17 -- Jaunpur News: जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के सद्भावना पुल से रविवार की रात में एक युवक गोमती नदी में छलांग लगा दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद से अभियान शुरू कराया। हालांकि सोमवार की शाम तक उसका पता नहीं चला। 20 वर्षीय सुंदरम मौर्य निवासी गोपालापुर, थाना सरायख्वाजा रात 11 बजे नदी में कूदा। पुलिस के अनुसार, उसकी तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...