Jaunpur News: सतहरिया चौकी पर सप्ताह में दो दिन होगी जनसुनवाई
जौनपुर, जुलाई 8 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। मुंगराबादशाहपुर थाने के एसओ अस्वनी दुबे ने बताया आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और पुलिस-जन संवाद को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अब सप्ताह में दो दिन सतहरिया पुलिस चौकी पर जनसुनवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सप्ताह निर्धारित दो दिनों में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सतहरिया पुलिस चौकी पर जनसुनवाई होगी। इसके बाद उसी दिन दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक थाना परिसर में जनसुनवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सप्ताह के शेष सभी दिनों में नियमानुसार थाना परिसर में जनसुनवाई जारी रहेगी।थानाध्यक्ष अश्वनी दूबे ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर निर्धारित समय पर पहुंचें, ताकि उनका निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान कराया जा सके। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.