जौनपुर, जुलाई 24 -- Jaunpur News: शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में शुक्रवार को तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के पुलसराय गांव निवासी 32 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र संतलाल बड़ागांव के पास बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना पर बड़ागांव चौकी प्रभारी अजय सिंह मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाए। वहीं देर रात जौनपुर मार्ग पर वी-मार्ट के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से श्रीरामपुर मोहल्ला निवासी 31 वर्षीय मो. कासिम तथा नगर पालिका क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय जावेद घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...