जौनपुर, अगस्त 18 -- Jaunpur News: बरसठी (जौनपुर),हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बड़ेरी चौकी अंतर्गत बड़ेरी बाजार में रविवार की देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास हुआ। सूचना पर पहुँची पुलिस शव और ड्राइवर सहित वाहन को कब्जे में ले लिया। मछलीशहर थाना क्षेत्र के मुजार गांव निवासी 36 वर्षीय जटाशंकर उर्फ मिलन यादव रविवार शाम घर से अपनी बाइक लेकर बड़ेरी बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मड़ियाहूं की तरफ से मछलीशहर की ओर जा रहे एंगल लदे पिकअप वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जटाशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल को उपचार के लिए मछलीशहर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले जा रहे थे,कि र...