Jaunpur News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम
जौनपुर, अगस्त 20 -- Jaunpur News: जंघई (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित सेमरी करौर बाजार के समीप बुधवार देर शाम हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल मोलनापुर गांव निवासी 26 वर्षीय विकास गौड की बीएचयू ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते हो परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद विकास की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए बीएचयू रेफर कर दिया था। स्वजन उन्हें लेकर बीएचयू जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। गुरुवार को शव घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी उनके घर पहुंच गए और परिवार को सांत्वना दी। सूचना पर मीरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.