जौनपुर, सितम्बर 7 -- Jaunpur News: मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील क्षेत्र के बंधवा-कुंवरपुर मार्ग पर सड़क किनारे बारिश में जगह-जगह झाड़ियां सड़क तक चढ़ गई हैं। जिससे इस मार्ग से आने जाने वाले राहगीरों को दिक्कत का सामना कर पड़ रहा है। लगभग आठ किलोमीटर का यह मार्ग बंधवा से कुंवरपुर पहुंचने के लिए शार्ट कट रास्ता है। मछलीशहर वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग से मछलीशहर रायबरेली मार्ग पर पहुंचने के लिए बड़े वाहनों का इस मार्ग से आवागमन लगातार होता रहता है। ऐसे में इन वाहनों से पास लेने के लिए बाइक सवार अक्सर अपनी गाड़ियों को लेकर सड़क किनारे की इन झाड़ियों के समीप से गुजरते हैं जिससे उनके चेहरे कंटीली झाड़ियों से छिल जाते हैं। स्थानीय लोगों ने जिला व तहसील प्रशासन एवं जिम्मेदार विभागों से रास्ते पर बढ़ी हुई झाड़ियों की छटाई करवाने की मां...