Jaunpur News: सड़क पर जल जमाव से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन
जौनपुर, जुलाई 29 -- Jaunpur News: चंदवक, हिन्दुस्तान संवाद। बाजार के आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास सड़क पर हुए जलजमाव और गड्ढों के कारण आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। दुर्घटनाओं के कारण ग्रामीणों का आक्रोश इस कदर बढ़ा है कि दर्जनों लोग प्रदर्शन कर गड्ढा मुक्त सड़क और जाम हुई नाली की समस्या से निजात की मांग करने लगे। अचानक आक्रोश का कारण मोपेड पर बैठे अधेड़ दंपत्ति सड़क पर भरे पानी में हुए गड्ढे को समझ नहीं पाए और गिर पड़े। स्थानीय राहगीर ने उन्हें किसी तरह खुद पानी में जाकर निकाला। संयोग अच्छा रहा कि दुर्घटना के शिकार नहीं हुए। इसी बात को लेकर प्रदर्शन कर रहे पूर्व जिलापंचायत सदस्य महेंद्र प्रजापति, विपिन कुमार, राजकुमार, बबलू यादव, नितिन बरनवाल, रमेश कुमार, प्रहलाद, छोटेलाल नाविक, रिंकू ठठेरा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.