Jaunpur News: सड़क के मरम्मत के लिए डीएम से की शिकायत
जौनपुर, सितम्बर 2 -- Jaunpur News: नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा विकास खंड के लेदुका एवं सम्भलगंज बाजार में करीब 15 वर्ष पूर्व सड़क पर बिछाया गया कट स्टोन एवं मसनपुर गांव से नौपेड़वा हाइवे तक पूरी तरह खराब हुई सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने मंगलवार को जिलाधिकारी से शिकायत की है। लेदुका निवासी शिक्षक जयशंकर दुबे ने हस्ताक्षर युक्त शिकायत डीएम को देते हुए सड़क दुरुस्त करवाने मांग की है। सबसे खराब स्थिति लेदुका और सम्भलगंज बाजार की है जहां करीब 20 वर्ष पूर्व बिछाये गए स्टोन से आज राहत मिलने को कौन कहे गढ्ढा से मुक्ति नही मिल सकी। उन्होंने बताया कि इस सड़क पर आवागमन काफी अधिक है। इसी सड़क से होते हुए नौपेड़वा से लेदुका और आगे बटाऊबीर से शाहगंज तक जाते हैं। आवागमन की दृष्टि से महत्वपूर्ण सड़क बताते हुए गढ्ढा मुक्त करने के लिए जन समस्याओं के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.