जौनपुर, अक्टूबर 4 -- Jaunpur News: शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के ताखा पूरब चिरैया मोड़-कटार मार्ग पर रविवार दोपहर सड़क किनारे पानी में एक अज्ञात युवक का शव मिला। युवक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि एक अज्ञात व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत हो गई है और शव सड़क किनारे पड़ा है। रविवार की शाम सात बजे तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...