जौनपुर, जुलाई 23 -- Jaunpur News: सरकी। केराकत-देवगांव मार्ग पर सरकी गांव स्थित ग्रामीण सचिवालय के पास सड़क किनारे पेड़ की एक बड़ी डाल टूटकर लटक गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज हवा या बारिश के दौरान यह कभी भी गिर सकती है, जिससे राहगीरों के साथ बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द टूटी डाल हटवाने की मांग की है। इस संबंध में वन रक्षक अमित यादव ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं थी। सूचना मिलने के बाद अब जल्द ही टीम भेजकर टूटी डाल हटवाने की कार्रवाई कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: टूटी डालियां दे रही खतरे को आमंत्रण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...