जौनपुर, अगस्त 4 -- Jaunpur News: मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत संचालित आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ की ओर से सोमवार को बीएनबी इंटर कॉलेज में सचल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- मोबाइल साइंस बस ने विद्यार्थियों में जगाई वैज्ञानिक सोचविज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विज्ञान के विभिन्न मॉडलों का अवलोकन कर उनकी कार्यप्रणाली को समझा और वैज्ञानिक सिद्धांतों की जानकारी ली। दैनिक जीवन में मशीन विषय पर आधारित 20 स्वचालित तथा लगभग 40 विज्ञान मॉडल प्रदर्शित किए गए। इन मॉडलों के माध्यम से लीवर, पुली, गियर, ऊर्जा, गति और अन्य वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरल और रोचक ढंग से सम...