Jaunpur News: संस्थापक की प्रतिमा पर केमिकल फेंकने से आक्रोश
जौनपुर, अक्टूबर 27 -- Jaunpur News: जलालपुर। थाना क्षेत्र के धरांव गांव स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्मारक चिकित्सालय परिसर में अस्पताल के संस्थापक स्व. शक्ति प्रसाद सिंह की आदमकद प्रतिमा पर केमिकल और गंदा रंग फेंकने की घटना से परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अस्पताल संस्थापक के पौत्र मनोज सिंह ने सोमवार को पुलिस को घटना की सूचना दी। उनके मुताबिक रविवार या उससे पहले किसी समय अज्ञात लोगों ने प्रतिमा पर केमिकल और गंदा रंग फेंका। गांव में आयोजित मेले को लेकर जब लोग साफ-सफाई करने पहुंचे तो प्रतिमा को गंदा किए जाने की जानकारी हुई। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.