जौनपुर, अक्टूबर 28 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम 'संवेग-2026' के अंतर्गत बुधवार को महंत अवैद्यनाथ संगोष्ठी सभागार में एकल सुगम संगीत, लोकनृत्य एवं समूह गीत प्रतियोगिताओं के लिए ऑडिशन हुआ। इसमें विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ऑडिशन में प्रतिभागियों ने गायन और लोकनृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों से निर्णायक मंडल का ध्यान आकर्षित किया। उनकी प्रस्तुतियों में भारतीय लोकसंस्कृति, संगीत परंपरा और कलात्मक अभिव्यक्ति की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम संयोजक डॉ. रसिकेश के संयोजन में आयोजित ऑडिशन में निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ. नरेंद्र देव पाठक, अनमोल साहू और राज चौधरी ने प्रतिभागियों की प्रस्त...