जौनपुर, अगस्त 4 -- Jaunpur News: बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के निगोह मंडल में रविवार की शाम को संत शिरोमणि रविदास की 650 वीं जयंती धूमधाम से मनायी गई। इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष रमेशचंद्र मौर्य के नेतृत्व मे उनका चित्र रखकर भव्य रथ यात्रा भी निकाली गई। यात्रा निगोह, पाली, चतुर्भुजपुर, अचानक नगर कूसा रोड तक निकाली गयी। उनके द्वारा समाज में फैले जात-पात, छुआछूत और भेदभाव को दूर करने के महान कार्यों और समानता के संदेश को याद करते हुए भाजपा पदाधिकारियों ने यात्रा निकाली। कार्यक्रम में पूर्व जिला महामंत्री मेहीलाल गौतम, जिला महामंत्री अभिषेक रावत, मंडल उपाध्यक्ष संतोष सिंह, मंडल मंत्री आशीष सिंह, गुड़िया विश्वकर्मा, शक्ति केंद्र प्रमुख धनेश बिंद, शुभम तिवारी बूथ अध्यक्ष रणजीत सिंह, भैयालाल तिवारी, धीरज गौतम, लालजी गौड़, जिला कार्यसम...