जौनपुर, सितम्बर 16 -- Jaunpur News: बदलापुर। श्री रामजानकी मंदिर सरोखनपुर ट्रस्ट के अध्यक्ष केदारनाथ सिंह ने अच्छेलाल दास और अशोक उपाध्याय को नया पुजारी नियुक्त किया है। अध्यक्ष ने बताया कि नामित पुजारी दैनिक पूजा के साथ-साथ परिसम्पत्तियों की देखभाल, साफ-सफाई तथा नगर पंचायत द्वारा कराये जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य की गुणवत्ता देखेंगे। ट्रस्ट के लोगों ने इस आशय का पत्रक एसडीएम मोहम्मद अमान व थानाध्यक्ष फूल चंद पांडेय को भी दिया। इस अवसर पर रामचन्दर शर्मा, राजेश दूबे, केशव तिवारी, विष्णुदत्त शुक्ल, दिलीप शर्मा, अरुण उपाध्याय, उमा दत्त शर्मा, अजय, संतोष दूबे आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...