जौनपुर, सितम्बर 22 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर। गौराबादशाहपुर कस्बा के जूनियर हाई स्कूल के पास सार्वजनिक गणेशोत्सव पूजा समिति की तरफ से स्थापित श्रीगणेश की प्रतिमा की शोभायात्रा रविवार को देर शाम धूमधाम से निकाली गई। पूरे कस्बे का भ्रमण करने के बाद जौनपुर शहर ले जाकर विसर्जन किया गया। इस दौरान डीजे साउंड की धुन पर भक्त नाचते गाते और जयकारा लगाते रहे। इससे पहले बंजारेपुर शिवमंदिर के पास स्थापित श्रीगणेश पूजा समिति की प्रतिमा और बाद में बंजारेपुर रामलीला मैदान में स्थापित नवीन बाल संस्था की प्रतिमा की भी शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश सोनकर, सुजीत जायसवाल, सुजीत साहू, निखिल सेठ, अंकित सेठ, शीशवंश सिंह, सन्नी साहू, धर्मेंद्र जायसवाल, पप्पू चौरसिया, धर्मेंद्र गुप्ता, अजीत कुमार अन्य शामिल रहे। यह भी...