Jaunpur News: श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता अनुकरणीय : लक्ष्मणाचार्य
जौनपुर, अक्टूबर 27 -- Jaunpur News: नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा ब्लाक के सुजियामऊ गांव में पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीपति उपाध्याय के आवास परिसर में आयोजित श्रीमद्भभागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ के विश्राम दिवस पर रविवार की रात अयोध्या के कथा व्यास लक्ष्मणाचार्य महाराज ने श्रीकृष्ण व सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि कृष्ण-सुदामा की मित्रता समाज के लिए अनुकरणीय है। श्रीकृष्ण लीला के अलग-अलग चरित्र का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा की सुदामा के प्रति श्रीकृष्ण का प्रेम समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि गुरु से कपट व मित्र से कभी चोरी नहीं करनी चाहिए। सत्संग से दुर्लभ मानव योनि को मोक्ष मिल जाता है। कथा व्यास ने कहा कि श्रीकृष्ण ने सुदामा की पोटली से दो मुठ्ठी चावल खाकर उन्हें दो लोक का राजा बना दिया। श्रीकृष्ण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.