जौनपुर, सितम्बर 9 -- Jaunpur News: जौनपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित समारोह में पंवारा थाने के हेड मुहर्रिर के अश्लील गीत गाने और उपनिरीक्षक के जमकर थिरकने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता। सीओ मामले की जांच कर रहे हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच हेड मुहर्रिर माइक लेकर 'आवा ओढ़ाय देई अचरवा बलम जी...' गाने लगे। इस गाने पर अधिकतर पुलिस कर्मी झूमने लगे। इसी दौरान एक उपनिरीक्षक मंच पर चढ़कर थिरकने लगे। उपस्थित लोगों में से किसी ने मोबाइल फोन से वीडियो रिकार्डिंग कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह भी पढ़ें- डीजे-आर्केस्ट्रा का संचालन करने वाले पर एफआईआर दर्ज यह भी पढ़ें- Hajipur News: देसरी पुलिस ने डीजे जप्त कर संचालक पर दर्ज कराई प्राथमिकी य...