जौनपुर, अक्टूबर 27 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। आदि कवि महर्षि वाल्मीकि और संत शिरोमणि नामदेव महाराज की जयंती रविवार को श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। शहर में अलफस्टीनगंज स्थित सपा के जिला कार्यालय तथा मड़ियाहूं में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोनों स्थानों पर महर्षि वाल्मीकि और संत नामदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर लोगों ने उनके जीवन, विचारों और समाज सुधार में किए योगदान को याद किया। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर दोनों महापुरुषों की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल ने की। उपस्थित लोगों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। यह भी पढ़ें- Varanasi News: महर्षि का जीवन दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक वक्ताओं...