Jaunpur News: शोक सभा में दी गई श्रद्धांजलि
जौनपुर, अक्टूबर 22 -- Jaunpur News: सुइथाकला। खंड विकास अधिकारी एवं डीसी एनआरएमएल जितेंद्र प्रताप सिंह के पिता का गुरुवार की सुबह लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन पर विकास खंड कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चंद्र तिवारी के नेतृत्व में शोक सभा आयोजित की गई। कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। डॉ. उमेश चंद्र तिवारी ने कहा कि यह परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। शोक सभा में एडीओ आईएसबी ब्रह्मानंद यादव, जय प्रकाश मौर्य, शिवम गुप्ता, राजेंद्र सिंह सोनल, जितेंद्र शाह, विनोद नेहरा, सत्यम दयाल, रविंद्र कुमार, रमेश शर्मा, शिवगोविंद, सुनील यादव, तनवीर हसन, फूलचंद यादव, दीवान सहित अन्य कर्मचारी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.