जौनपुर, अगस्त 12 -- Jaunpur News: नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा थाना क्षेत्र के शिवगुलामगंज बाजार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मिलावटी एवं स्वास्थ्य के लिए हानिकारक खाद्य पदार्थों के खिलाफ छापेमारी की। बुधवार को विभागीय टीम ने शिवगुलामगंज बाजार स्थित विकास अग्रहरि पुत्र विनय अग्रहरि के आवास पर कार्रवाई करते हुए करीब 40 किलो दोहरा एवं 30 किलो सुपारी बरामद की। कार्रवाई के दौरान खाद्य विभाग की टीम ने बरामद दोहरे के तीन नमूने जांच के लिए संकलित किए। नमूने लेने के बाद बरामद दोहरा और सुपारी को विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में मौके पर ही नष्ट कराया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज जायसवाल के नेतृत्व में की गई छापेमारी में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मयंक शंकर दुबे, विनोद यादव एवं अपराजिता तिवारी शामिल रही। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्र...